टाटा स्टील नोआमुंडी में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, 12 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Chaibasa : बुधवार को टाटा स्टील अस्पताल, नोआमुंडी में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर के उपलक्ष्य में, जो दुनिया भर में स्वैच्छिक रक्त दाताओं की निस्वार्थता के लिए आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था और सभी उम्र के रक्तदाताओं से 12 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था.

इसे भी पढ़ें :- टाटा स्टील फाउंडेशन ने नोवामुंडी में की नयी आजीविका सृजन की पहल, वैज्ञानिक रूप से शुरूवात की लाह की खेती

डॉ. धीरेंद्र कुमार, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा स्टील अस्पताल, नोआमुंडी ने इस वर्ष की थीम- “रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन साझा करें, अक्सर साझा करें” पर बात की और रक्तदान के महत्व और उन रक्तदाताओं के योगदान पर प्रकाश डाला, जो जीवन से वंचित और विभिन्न रोगों से प्रभावित हजारों लोगों के कीमती जीवन को बचा रहें हैं.

जागरूकता सत्र के दौरान, रक्तदाताओं को समझाया गया कि रक्तदान करने का विकल्प चुनकर, एक व्यक्ति के पास एक जीवन या शायद कई जीवन बचाने की क्षमता होती है, क्योंकि रक्त को इसके आवश्यक घटकों जैसे लाल कोशिकाओं, प्लेटलेट्स, और प्लाज्मा में विभाजित किया जा सकता है. जिसे विशिष्ट चिकित्सा आवश्यकताओं वाले रोगियों को अलग से दिया जा सकता है.

इस अवसर पर डॉ. विजय रमेश टोपनो, डॉ. घनश्याम बिहारी, टाटा स्टील अस्पताल नोआमुंडी सहित ब्लड बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत की थी.

http://Chaibasa : 1 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *