गम्हरिया: गंजिया बराज में पिकनिक मनाने आए सैलानियों में आखिर क्यों मचा हड़कंप, जाने कारण

गम्हरिया: प्रखंड अंतर्गत खरकई नदी पर बने गंजिया बराज में शनिवार दोपहर 8 फीट का अजगर निकलने से डैम के आसपास घूमने आए सैलानियों में हड़कंप मच गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर गंजिया बराज से होकर गुजर रहे लोगों ने बराज के ऊपर तकरीबन 8 फीट लंबा अजगर को देखा. जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. वही बराज के पास पिकनिक मना रहे लोग भी अजगर देख सहम गए. कुछ देर बाद अजगर बराज के फाटक खोले जाने मशीन के अंदर जा छुपा. जिसके बाद फौरन स्थानीय लोगों द्वारा सरायकेला वन विभाग को सूचित किया गया .इधर वन विभाग द्वारा सरायकेला के स्नेक रेस्क्यू करने वाले राजा बारीक को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे राजा बारीक ने सकुशल अजगर को रेस्क्यू करते हुए वापस अजगर को जंगल में छोड़ दिया. राजा बारीक के समय पर पहुंचने और सकुशल अजगर को रेस्क्यू करने पर वहां मौजूद लोगों ने इनके प्रति आभार भी जताया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *