GAMHARIA FAIR PRICE SHOP STRIKE: झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल शुरू, गम्हरिया ब्लॉक पर प्रदर्शन

गम्हरिया: लंबित मांगों को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा  झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर आंदोलन कर रहे। इसके प्रथम चरण में राज्य के सभी जविप्र के दुकानदार आगामी सात फरवरी से तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। इस कारण जनवितरण प्रणाली की सभी दुकाने आज  से नौ फरवरी तक बंद रहेगा।
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक फुलकांत झा ने बताया कि इस दौरान देश के कुल 5 लाख 34 हजार जनवि प्रणाली दुकानदार और महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप के सदस्य इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत संचालित करने वाले करीब 5 लाख दुकानदार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। उनके योगदान व महत्व को सभी ने कोरोना काल में समझा। उन्होंने बताया कि हमारी मांग राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक वर्ष 2016 से लंबित है जिस पर सरकार अनदेखी कर रही है। इस बावत कई बार सरकार से गुहार लगाई गई। किन्तु, सरकार द्वारा उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। तत्पश्चात, विवश होकर राज्य के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो रहे हैं। बताया कि आगामी 15 दिनों में राज्य स्तरीय समिति एसोसिएशन से वार्ता नहीं करती है तो सभी डीलरों द्वारा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान देव प्रकाश देवता शीतल प्रसाद साहू, राधेश्याम सोनार, बिनोद राम, जितेन्द्र दास, बगुन बेसरा, धनंजय दास, श्रवण राम आदि मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत