बिजली विभाग के फर्जी बिजली बिल और चापाकल मरम्मत की मांग को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण, रैली निकालकर जताया विरोध

Chaibasa :- ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बिजली जलाए फर्जी तरीके से बिजली विभाग के द्वारा बिजली बिल आने के विरोध और जल मीनार योजना में डीएमएफटी फंड की लूट को रोकने सहित चापाकल मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण जिला परिषद सदस्य मजदूर कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिलन मुंडा के नेतृत्व में एकजुट होकर चाईबासा शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. जिला परिषद कार्यालय पहुंचकर जिला परिषद के अध्यक्ष के समक्ष अपनी मांगे रखी.

 

ग्रामीणों का कहना है कि जब बिजली जलाई ही नहीं तो फिर फर्जी तरीके से मोटी मोटी राशि की बिजली बिल कैसे आ रही है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की भी काफी दिक्कत है. चापाकल की मरम्मत ही नहीं हो रही है. डीएमएफटी फंड से जल मीनार का निर्माण तो कराया जा रहा है. मगर उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. इन्हीं सभी मांगों को लेकर जॉन मिलन मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीण गोल बंद हो रहे हैं और उन्होंने जिला परिषद की अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखने के लिए रैली निकालकर उनके आवास पहुंचे हैं. ग्रामीणों की एक सुर में मांग कर रहे है कि उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो, बिजली अगर जलाई होती तो बिल भी देते. मगर जब बिजली जली ही नहीं है तो फिर बिल कैसे भेजा जा रहा है. ग्रामीणों पर यह दोहरी मार दी जा रही है. फिलहाल हमारी मांग है कि बिजली के बिल माफ किया जाए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत