The incident of robbery- सदर थाना के 50 मीटर दूरी पर हुई लूट की घटना काफी शर्मनाक, घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई तो भाजपा करेगी आंदोलन- सतीश पूरी

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम कल सदर बाजार चाईबासा के आलू व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता के दुकान से उनका कैश बॉक्स लूटने की घटना की कड़ी निंदा करती है. भाजपा ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है.

 

जिलाध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा कि सदर थाना के 50 मीटर दूरी पर हुई लूट की घटना काफी शर्मनाक है. शहर में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है. जिस कारण अपराधियों के द्वारा इस तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया गया. उन घटनाओं का भी उद्भेदन आज तक नही हो सका है. अपराधियों को पुलिस प्रशासन का जरा सा भी डर नहीं है. यही कारण है कि जिले का मुख्यालय शहर चाईबासा के व्यवसायी अब अपने आपको को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.

 

उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों में कोई न कोई दिन चाईबासा शहर और आसपास में छिनतई की अनेक घटनाएं घट चुकी है. जिससे आम जनता के मन में भय का माहौल व्याप्त है. भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द के आलू व्यवसायी के यहां हुई लूट में लिप्त अपराधियों को सदर थाना द्वारा यदि नही पकड़ा गया. तो भारतीय जनता पार्टी कड़ा कदम उठाने पर बाध्य हो जायेगी. इसके साथ ही जरूरत पड़ी तो आंदोलनात्मक रुख भी अख्तियार करने से पीछे नही हटेगी. साथ ही भारतीय जनता पार्टी पुलिस अधीक्षक से मांग करती है सदर थाना प्रभारी को अविलंब बदला जाए और किसी योग्य थाना प्रभारी को सदर थाना चाईबासा में थाना प्रभारी नियुक्त किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *