स्वदेशी मेला घूमने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा, कहा- स्वदेशी को अपनाना है भारत को अखंड बनाना है

स्वदेशी मेला भ्रमण के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा

Chaibasa : स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला भ्रमण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्वदेशी मेला के विभिन्न स्टोलों का अवलोकन किया. स्वदेशी जागरण मंच परिवार के मंच से स्वदेशी प्रेमी भाइयों को संदेश दिया.

 

स्वदेशी संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच की इस पहल की सराहना करता हूं, शुभकामना देता हूं कि जिस उद्देश्य से संगठन कार्य कर रहा है. वह उद्देश्य पूरा हो और स्वदेशी भाव लोगों में इसी तरह बढ़ता रहे देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वदेशी कारीगर एवं स्टॉल धारक सिंहभूम जैसे पिछड़े क्षेत्र में पहुंचकर स्टॉल लगाते हैं और हमारे यहां के आम नागरिकों को स्वदेशी प्रेमियों को अपनी वस्तुओं की गुणवत्ता को बताते हैं. निश्चित रूप से हमारे क्षेत्र के भी कारीगर और स्वदेशी प्रेमी इसका लाभ लेंगे और हमारे क्षेत्र का भी विकास होगा. स्वदेश में निर्मित ऐसे कई वस्तु हैं जिन की गुणवत्ता को हम आज भी पहचान नहीं पाए हैं और कैसे विदेशी वस्तु हैं. जिन्हें हम समझते हैं कि यह स्वदेशी है लेकिन वह स्वदेशी नहीं विदेशी रहती है, जैसे हिंदुस्तान लीवर कंपनी के जितने भी निर्मित वस्तु हैं. वह सभी विदेशी हैं केवल नाम हिंदुस्तान लीवर है. उसके तुलना में हमारे स्वदेश के में निर्मित वस्तुओं का गुणवत्ता काफी अच्छा है. जिसे हम नहीं जान पाते हैं जैसे हमारे देश के डाबर, पतंजलि में जिसका उपयोग भी करना है और प्रचार-प्रसार भी करना है.

सांसद गीता कोड़ा स्वदेशी संदेश देते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाना है. भारत को अखंड बनाना है और भाइयों बहनों देश तभी अखंड होगा जब हम स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का ही अधिक से अधिक उपयोग करेंगे. साथ ही उपयोगी नहीं बल्कि उसका प्रचार प्रसार भी हमें करना होगा. मेले में हमने देखा है कि मेले भ्रमण में या मेले घूमने आने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या काफी है. यह सुखद विषय है कि महिलाएं मेले में आ रही हैं और स्वदेशी वस्तुओं का क्रय भी कर रही होंगी और उसकी गुणवत्ता को जान रहे है. क्योंकि घर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का योगदान अहम रहता है और हमने स्थलों का भ्रमण किया. जिसमें हमने देखा कि कई स्टाल धारक महिलाएं भी हैं. इस मेले में आकर अपने हस्तनिर्मित वस्तुओं का विक्रय कर रही हैं और उसका प्रचार कर रही है. ऐसी बहनों को मेरी शुभकामना है देश की महिला जितनी सशक्त होंगी देश उतना सशक्त होगा. यहां प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जा रही है. जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति की जा रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बच्चियों को बच्चों को भी शुभकामना देती हूं कि आप लोग मेला घूमने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देते हुए देशभक्ति के भाव को आगे बढ़ा रहे हैं. जिला बीस सूत्री सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जिला युवा कांग्रेस यूवा अध्यक्ष प्रीतम बंकीरा उपस्थित रहे, मेला में संयोजक रामअवतार राम रवि, मिलन महतो, दिलीप साव, शशिकांत ठाकुर, कामेश्वर विश्वकर्मा, अरुण कुमार, चंदू राय, श्यामल दास शिव बजाज, अजय झा, अजय मोहता दिलीप साव, राकेश पोद्दार हेमराज निषाद का योगदान सराहनीय है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *