समिति ने विधायक को पारंपरिक वेशभूषा के साथ सरा-अ-सर (तीर कमान) देकर किया सम्मानित

Chaibasa :- आजाद क्लब सालीबुरु द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, मानकी ज्योतिन बिरुवा, प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष बलवंत गोप ने समापन समारोह में शिरकत किए.

 

खिलाड़ियों से परिचय लेते विधायक दीपक बिरूवा

आयोजन समिति द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया. वहीं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना अतिथियों द्वारा की गई. इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा विधायक दीपक बिरुवा को पारंपरिक वेशभूषा के साथ सरा-अ-सर (तीर कमान) देकर सम्मानित भी किया गया. जो आकर्षक का केन्द्र बिन्दु बना रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *