Seraikela vehicle thief: राजनगर पुलिस ने चोरी के वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले सरगना को किया गिरफ्तार

सरायकेला : जिला अंतर्गत राजनगर थाना पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
पुलिस गिरफ्त में आए युवक मझिया टुडू के पास से चोरी का वाहन सुमो विक्टा भी बरामद किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता  आयोजित कर घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है मूल रूप से इस गिरोह द्वारा वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर खरीद बिक्री का काम किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *