चाईबासा : 55 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुप्फशिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सुपलसाई गांव में ब्राउन शुगर कि तस्करी किये जाने की सुचना पर सदर एसडीपीओ ने दो युवक को गिरफ्तार किया. उनके पास से 55 पुड़िया ब्राउन सुगर भी बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें :- आदित्यपुर: 103 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ जुगसलाई का ड्रग पेडलर आजाद अंसारी गिरफ्तार

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ दिलिप खालखो नें प्रेस वार्ता कर बताया कि बीती रात पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में छापामारी की गई.

इसके अतिरिक्त एक अन्य घटना में दो मोटरसाईकिल चोर सिलवर देवगम उर्फ अनुज देवगम एवं ललित मुण्डरी को एक देशी कट्टा एवं गोली के साथ खप्परसाई ओवर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया. दोनो घटनाओं के संबंध मे काण्ड दर्ज कर अन्य संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है एवं गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.

जप्त सामग्री :- 

1. ब्राउन शुगर – कुल 55 पुड़ीया

2. मोबाइल फोन- 02

3. स्कूटी – 01

4. देश कट्टा – 01

5. जिंदा गोली -01

6. खोखा – 01 

http://नौकरी के सुनहरे अवसर का प्रलोभन देकर साइबर अपराधियों ने ठगा1 लाख 71 हजार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप