Seraikela Female Death : कैंसर पीड़ित महिला मरीज की रास्ते में मौत

Saraikela :- सरायकेला जिले के कांड्रा रेलवे स्टेशन पर कैंसर पीड़ित एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला पलामू से ट्रेन में सफर तय कर अपने परिजनों के साथ टाटा मेहरबाई अस्पताल इलाज के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रही थी.

इसे भी पढ़ें :- Saraikella: सरायकेला सदर अस्पताल में 2 महीने से नहीं है मनोचिकित्सक, मरीज और परिजनों में मायूसी

घटना के संबंध में मृत 42 वर्षीय बबीता देवी के पति सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि पत्नी कैंसर बीमारी से पीड़ित थी. जिनके इलाज के लिए ये सभी सपरिवार ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. जहां पत्नी को इलाज के लिए टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल में भर्ती कराना था. इस बीच कांड्रा रेलवे स्टेशन पर ही पत्नी ने दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी होने के बाद कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को घर भेजने की तैयारी में परिजन के साथ जुट गई.

http://सांसद गीता कोड़ा ने किया सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा, दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर सांसद गीता कोड़ा को कराया समस्याओं से अवगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *