जंगल पहाड़ी क्षेत्र से 2 आईईडी और 5 स्पाइक होल पुलिस जावनों ने किया बरामद, किया नष्ट

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेरा के बीच में एवं द्वारकुदा से इचागोरा एवं बामियाबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र से 2 आईईडी और 5 स्पाइक होल बरामद किया है. बरामद आईईडी को बीडीडीएस टीम की मदद से उसी स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से बच्चे की मौत, पुलिस घटनास्थल के लिए कल होगी रवाना

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त आसूचना के आलोक में 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 27.05.2023 से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान 20.06.2023 को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेरा के बीच में एवं द्वारकुदा से इचागोरा तथा बामियाबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो IED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (05 Spike Hole ) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी :-
1. 04 से 05 KG का 02 IED विस्फोटक
2. 05 Spike Hole.

http://चाईबासा : धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, रथ खींचने के लिए भक्तों में दिखा उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ