जन्माष्टमी पूजा में बाहुबली थीम आधारित पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र, 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन

Adityapur: आदित्यपुर सालडीह स्थित सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमेटी अग्रदूत संघ द्वारा इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा. रविवार को भव्य पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न हुआ

इसे भी पढे :- गम्हरिया में कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का डॉ जेएन दास ने किया उद्घाटन


इस वर्ष छह सितंबर से 16 सितंबर तक मेला का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, स्टॉल एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. प्रतिदिन भजन संध्या विभिन्न कलाकारों द्वारा आयोजित होगा. इस वर्ष पंडाल को बाहुबली फ़िल्म के सेट की आकृति का रूप दिया जाएगा. जो मुख्य आकर्षण रहेगा .जानकारी देते हुए अध्यक्ष सपन दास ने बताया कि पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा. विधिवत भूमिपूजन किया गया है. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सपन कुमार दास, प्रेस प्रभारी अजय महतो, पिंटू कुमार, पंचमी कुम्भकार उर्फ काली, सचिव संजय गोराई, पुतकर कराई, कौशल लाबेन, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पवन महतो, अमन सिंह, बाबू चंद प्रजापति, बीजू महतो, सुनीता लियंगी, शुभम दास, संरक्षक सुभाष गोराई, दैतारी मुखी, नील पद्मा विश्वास आदि शामिल थे.

इसे भी पढे :-http://प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के रक्तदान शिविर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल, शिविर में 891 यूनिट रक्त संग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *