Adityapur News:आदित्यपुर निवासी सत्यप्रकाश बने जदयू के प्रदेश सचिव

Adityapur: आदित्यपुर ओल्ड एम टाइप निवासी सत्य प्रकाश को जदयू का झारखंड प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. रविवार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी प्रदेश कमेटी की सूची में चार प्रदेश उपाध्यक्ष, 15 प्रदेश महासचिव और 23 सचिव मनोनयन कर जम्बो जेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है.

इसे भी पढे :-Intuc women president welcome: इंटक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष देविका सिंह का महिला इंटक महासचिव रिंकू राय ने किया स्वागत
अपने मनोनयन पर सत्य प्रकाश ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा. उन्होंने आगामी चुनावों में जदयू दमखम से चुनावी मैदान में उतरेगा, इन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करना उनकी प्राथमिकता है. सत्य प्रकाश के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर सरायकेला जदयू जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश से प्राप्त निर्देश के साथ जिला कमेटी को भी और मजबूत किया जाएगा.

इसे भी पढे :-http://जन्माष्टमी पूजा में बाहुबली थीम आधारित पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र, 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप