Gamhariya CO took charge: गम्हरिया के नए अंचलाधिकारी गिरेन्द्र टूटी ने संभाला पदभार

Saraikela : जिले के गम्हरिया अंचल में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी ने शुक्रवार को अपने पद पर योगदान दिया. जिससे पूर्व  निवर्तमान अंचलाधिकारी मनोज कुमार से उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया.

ये भी पढ़े: Saraikela Acb Action: एसीबी ने गम्हरिया अंचल के अमीन 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

नए अंचलाअधिकारी गिरेन्द्र टूटी ने वर्तमान सीओ मनोज कुमार से पदभार ग्रहण करने के बाद तमाम कागजी प्रक्रिया पूरी की. इस मौके पर नए एवं निवर्तमान सीओ ने एक दूसरे का स्वागत एवं अभिनंदन किया. मौके पर इन्होंने गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी का भी अतिरिक्त पदभार संभाल पदभार ग्रहण करने के बाद, नए सीओ सह बीडीओ ने अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया.अंत में सभागार में वर्तमान अंचल अधिकारी मनोज कुमार का विदाई समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर नए सीओ गिरेन्द्र टूटी ने कहा कि जो भी सरकार की योजना और प्राथमिकताएं हैं उसे पूरा करने का प्रयास रहेगा।

ये भी पढ़ें: Gamharia Fire in shops: गम्हरिया लाल बिल्डिंग सड़क किनारे दुकानों में देर रात लगी भीषण आग, आठ दुकानें जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *