Saraikela suicide: लाइव वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के मोबाइल ज़ब्त कर पुलिस जुटी जांच में

सरायकेला थाना के मुड़िया गांव में 28 वर्षीय शाहबाज आलम ने अपने मां के घर पर लाइव वीडियो बनाते हुए आत्महत्या कर ली। वह पास के ही चंद्रपुर गांव का रहने वाला है अक्सर अपने मां के घर में ही वह रहता था। घटना शुक्रवार सुबह की है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत सही नहीं थी। काफी तनाव में रहता था ,शुक्रवार की सुबह शाहबाज ने अपने कमरे में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।इस दौरान शाहबाज आलम ने अपने आत्महत्या का लाइव वीडियो भी बनाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अर्जुन उरांव घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक के मोबाइल को कब्जे में कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणो का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत