नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने मनाया संविधान दिवस, इंट्रा स्टेट क्विज हुआ आयोजित

Jamshedpur : जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की इकाई नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की ओर से मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया. इस उपलक्ष्य में इंट्रा स्टेट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पूरे झारखंड से सात विभिन्न कॉलेजों से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें :-

युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रही हेमंत सरकार : विधायक- अजनबी एफसी ने खेलो कम पीयो ज्यादा की टीम को 1-0 गोल से हराकर बनी चैंपियन- एनएससी मौदी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव व झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य आधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जीडी पांडा और प्रति कुलपति प्रो आचार्य ऋषि रंजन की उपस्थिति में छात्र सम्मानित किए गए.

इनमें नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की सोनाली प्रधान को 5000 रुपये की नकद राशि के साथ प्रथम पुरस्कार, झारखंड राय विश्वविद्यालय की प्रगति कुमारी को 3000 रुपये नकद राशि के साथ द्वितीय पुरस्कार और नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट की दीपाली बेरा को 2000 रुपये की नकद राशि के साथ तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस आयोजन में को-ऑर्डिनटोर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर राजू भगत, इवेंट इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एकता पी शरण, संयोजक असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अनमोल आनंद की सराहनीय भूमिका रही.

http://युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रही हेमंत सरकार : विधायक- अजनबी एफसी ने खेलो कम पीयो ज्यादा की टीम को 1-0 गोल से हराकर बनी चैंपियन- एनएससी मौदी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत