धनबाद : सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति 17 जनवरी को करवाएगी 101 जोड़े का विवाह

Dhanbad : सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता की गई।

इसे भी पढ़े :-

जमशेदपुर : नरेंद्र मोदी विचार मंच के झारखंड इकाई ने कराया 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया संपन्न

समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की सर्व धर्म सामुहिक विवाह पिछले 10 वर्षों से लगातार गोल्फ ग्राउंड धनबाद में की जा रही है। इस वर्ष भी 17 जनवरी 2024 को 101 जोड़े का विवाह सभी धर्मों से जुड़े लड़के एवं लड़कियों का विवाह समिति के द्वारा की जा रही है। इस वर्ष के विवाह के लिए 40 फार्म भरे जा चुके हैं। 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MSxvvcN5COM[/embedyt]

आगामी पांच जनवरी तक फार्म भरने की अन्तिम तिथि रखी गई है। विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को न्योता दिया जाएगा। समिति ने आगे बताया की सभी बच्चों को उपहार स्वरूप विवाह के बाद जरूरत की सामग्री भी दिया जाएगा।

 

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद के सभी सामाजिक संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ता और गण्य मान्य लोगों को न्योता दिया जाएगा। आज की बैठक में द्वारिका प्रसाद तीवारी, संजय तिवारी, अशोक पंडित, तारक नाथ दास, दिलीप कुमार सिंह, दिनेश केशरी, लल्लू साव, राजेश मालाकार, विक्रम सिंह, गणेश शर्मा आदि मौजूद थे।

http://जमशेदपुर : नरेंद्र मोदी विचार मंच के झारखंड इकाई ने कराया 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *