सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर एक बार फिर फेर दिया पानी, दो आईईडी किया बरामद, किया नष्ट

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है. मंगलवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को दो आईईडी बम बरामद किया है. नक्सलियों ने पूर्व के दिनों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाए थे. जिसे बरामद कर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर एक बार फिर पानी फेर दिया. 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 8 किलो का आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया नष्ट

 

सुरक्षा बलों ने मंगलवार की सुबह अभियान के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के पाटातोरब एवं चिड़ियाबेड़ा जंगल पहाड़ी क्षेत्र से अभियान के दौरान दो अलग अलग जगहों से एक 5 किलो का और दूसरा 10 किलो का दो आईईडी बम बरामद किया है. दोनों बम को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहयोग से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है.

 

मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं.

 

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. 

 

बरामदगीः-

1. 10 KG का 01 I.E.D.

2. 05 KG का 01 I.E.D.

http://चाईबासा : नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 8 किलो का आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ