Saraikela crpf ambulance accident:सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच्चे सीआरपीएफ जवान, लेकिन स्निफर डॉग की गई जान

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत निश्चिंतापुर के चाड़री डूंगरी सड़क किनारे ब्रेक फेल होने के चलते सीआरपीएफ जवानों की एंबुलेंस गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई ,इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार सीआरपीएफ के स्निफर डॉग के गर्दन काटने से मौत हो गई।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम तकरीबन 4 बजे एंबुलेंस (संख्या BR02AD- 0898 ) जमशेदपुर से सरायकेला की ओर जा रही थी, तभी निश्चिंतापुर चाड़री डूंगरी, मंडल होटल के किनारे खड़े ट्रेलर(JH05DM 9852) से अनियंत्रित एम्बुलेंस की बाईं तरफ से जोरदार टक्कर हो गई, इस जोरदार टक्कर में एंबुलेंस के खिड़की के पास बैठे स्निपर डॉग की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं स्निफर डॉग के साथ बैठा एक जवान भी घायल हो गया, बताया जाता है कि एंबुलेंस गाड़ी के ब्रेक फेल होने के चलते तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई, घटना के बाद मामले की जानकारी सरायकेला पुलिस को दी गई है. इधर पुलिस द्वारा पशु चिकित्सा के माध्यम से मृत स्निफर डॉग के पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. बताया जाता है कि एंबुलेंस गाड़ी में 8 से 10 की संख्या में सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ