Saraikela Men’s Association Elections: सरायकेला पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनावी नतीजे घोषित

सरायकेला: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सरायकेला खरसावां जिला शाखा के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान के उपरांत मतगणना बीती पुलिस लाइन में संपन्न कराई गई। मतगणना के बाद सुबह 4:00 बजे मुख्य चुनाव पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने विजय उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

 

 

अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार रमेश पडैया विजय रहे ,उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र मुंडा को 51 वोट से हराया। रमेश पडैया को कुल 326 वोट मिले हैं, जबकि सुभाष चंद्र मुंडा को मात्र 275 वोट मिल पाए हैं ,अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे, इसमें तीसरे नंबर पर उम्मीदवार प्रियंका भारती मात्र 216 वोट जुटा पाए हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिदिन बिंदु भूषण मरांडी को 260 वोटो से विजय हुए हैं ,मनोज कुमार यादव को कल 477 वोट मिले हैं एवं बिंदु भूषण मरांडी को मात्र 217 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे ।सचिव पद पर हवलदार मनोज उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश खाका को 184 वोट से हराया है। इसमें विजय रहे हवलदार मनोज उरांव को 371 एवं राजेंद्र खाका को 187 वोट मिले हैं। सचिव पद पर कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसी प्रकार बबलू मुर्मू ने कोषाध्यक्ष पद के लिए मांगरा मुंडा को 53 वोट से हराया है। बबलू मुर्मू को 341 एवं मांगरा मुंडा को 288 वोट मिले हैं ,जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। संयुक्त सचिव पद पर सूर्य प्रताप तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तरुण कुमार को 100 वोट से हराया है, सूर्य प्रताप तिवारी को कुल 400 वोट मिले हैं जबकि तरुण कुमार महतो को मात्र 300 वोट ही मिले हैं, इस पद पर कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। केंद्रीय सदस्य पद के लिए सुमंत राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तपन कुमार प्रधान को 55 वोट से हराया है। सुमंत राम को 355 वोट मिले हैं जबकि तपन कुमार प्रधान वोट जुटा पाए हैं। इसी प्रकार अंकेक्षक पद के लिए पूर्ण चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिदिन सिंगरई सोरेन को 432 वोट से हराया है। पूर्ण चंद्र सोरेन को 547 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सिंगरई सोरेन मात्र 115 वोट ही अपने खाते में जोड़ पाए हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’