Adityapur shanidev Mega Blood Donation Camp: शनि देव भक्त मंडली का 36 वा महारक्तदान शिविर 25 फरवरी को , 1520 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

 

 

 

 

 

आदित्यपुर: श्री शनिदेव भक्त मंडली का 36वां रक्तदान शिविर 25 फरवरी रविवार को सुवर्णरेखा परियोजना भवन प्रशासक कार्यालय आदित्यपुर में होगा. रक्तदान शिविर में इस बार रक्तदाताओं को लाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा. 5 से 50 तक लाने वाले रक्तदाताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा. 

इसे भी पढ़े:-

टाटा स्टील नोआमुंडी में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, 12 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

 

 

 

रक्तदान शिविर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा. इस शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक सहयोग करेगी. इस बार 1520 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है. जिसमें मुख्य रूप से 200 नए रक्तदाताओं को जोड़ा जाएगा, इस महा रक्तदान को सफल बनाने में शनि देव भक्त मंडली के 600 से भी अधिक सक्रिय कार्यकर्ता लगे हुए हैं ,प्रेस वार्ता में मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष ने बताया कि महा रक्तदान शिविर में एनआईटी कॉलेज के छात्र, एनएसएस वॉलिंटियर्स भी शामिल होंगे। इस मौके पर ढाई हजार लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा प्रेस वार्ता में संरक्षक देवव्रत घोष, अध्यक्ष जयदेव बनर्जी, उपाध्यक्ष पंकज रामा, सचिव उज्ज्वल घोष, मंटू सिंह मोदक, गौरंगो धर, आशीष बनर्जी, मानिक गोराई,मिलन क्रांति संतरा, राजेन्द्र पाल सिंह आदि प्रेसवार्ता में शामिल थे.

http://टाटा स्टील नोआमुंडी में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, 12 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन