जमशेदपुर : मानगो सुभाष कॉलोनी के रोड नंबर 3 सी दो माह से पानी सप्लाई नही, लोगों ने पानी नही तो वोट नही के लगाए नारे

Jamshedpur :- गर्मी शुरू ही हुई है कि जमशेदपुर के मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी के रोड नंबर 3 सी में विगत दो महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है. स्थानीय लोग साइकिल एवं अन्य साधनों से पानी ढो रहे हैं. इतना ही नहीं एक 65 वर्षीय महिला साइकिल से पानी ढोते देख लोग आक्रोशित हो उठे. लोगों ने आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करने की बात कहते हुए “पानी नहीं तो वोट नहीं” के जमकर नारे लगाए.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :- Adityapur Dirty drain entered the houses: आदित्यपुर रोड नंबर 11 के घरों में घुसा नाले का गंदा पानी, लोग जी रहे नारकीय जीवन

पानी की समस्या और वोट का बहिष्कार करने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह सुभाष कॉलोनी जाकर स्थानीय लोगों से मिलकर पानी की विकराल समस्या से अवगत हुए. स्थानीय लोगों ने मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को बताया लगभग दो महीने से मोहल्ले में मुश्किल से दो अथवा चार मिनट ही पानी आता था. लेकिन बीस दिनों से एक बूंद भी पानी की सप्लाई मोहल्ले में नहीं हुई है.

चुनाव में वोट का बहिष्कार के लगाए नारे

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि 65 वर्षीय महिला चिंता देवी घर में पुरुष के नहीं रहने के कारण साइकिल में दो बड़े गैलन लेकर पानी लेने बगल के गली में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी. 65 वर्षीय महिला को साइकिल से पानी लाता देख भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा वर्तमान की सरकार एवं पेयजल स्वच्छता विभाग की व्यवस्था को देखकर उनके हरकतों से घिन आ रही है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों से वोट का बहिष्कार न करने की बात करते हुए कहा कि वोट का बहिष्कार करना लोकतंत्र की हत्या करना है और एक अपराध के समान है.

उपायुक्त कार्यालय में लगे नल से पानी लाएंगे लोग

विकास सिंह ने कहा आदर्श आचार संहिता के कारण बड़ा आंदोलन ना करते हुए स्थानीय लोगों के साथ पानी भरने का पात्र लेकर पैदल उपायुक्त कार्यालय जाएंगे. उपायुक्त कार्यालय में लगे हुए नल से लोग पानी भरकर अपने घर पानी लेकर आकर वर्तमान व्यवस्था को आईना दिखाने का कार्य करेंगे. स्थानीय लोगों ने कहा की स्थिति नहीं सुधरी तो दो-चार दिन के भीतर बस्ती के प्रवेश द्वार के सामने पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लिखकर फ्लेक्स लगाया जाएगा.

मौके पर ये रहे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से बरमेश्वर कुमार दुबे, संतोष कुमार शर्मा, माधुरी देवी, बी दुबे, सोनापती देवी, रीना देवी, चिंता देवी, पुष्पा देवी, अनीता गुप्ता, स्वास्तिक घोष, नीलम सिंह, जसविंदर कौर, सुशीला सिंह, रेनू सिंह, सतनाम घोष, सुधांशु घोष, गोपीनाथ गोप, सुरेश कुमार शर्मा, मुक्ता घोष, सोना देवी, एस.के सिंह, पिंटू दत्ता, भोला सिंह, अभिषेक, चंदन, रघुनंदन, राम सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों बस्तीवासी  उपस्थित थे.

http://चाईबासा : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा बीडीओ सीओ व कर्मियों के रहने के आवास निर्माण को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *