ICHAGADH Arbind Singh Bike Really:स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह की अगुआयी में निकले तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,ईचागढ़ देश भक्ति के रंग में डूबा

Chandil (सरायकेला): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ईचागढ़ से कुकङु प्रखंड क्षेत्र के सीरूम चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में बाइक रैली में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने टीकर चौक से सीरूम चौक तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

बाइक रैली में शामिल पूर्व विधायक अरविंद सिंह

 

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग

 

ये भी पढ़े: Ichagarh Bjp Meeting : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से की मंत्रणा, चुनावी जीत का खाका तैयार

विज्ञापन
जगह जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया । तिरंगा यात्रा टीकर,डुमटांड़ , झारूआ मोड़, मिलन चौक, तिरूलडीह, डाटम, कुकड़ु प्रखंड चौक होते हुए सीरूम तक पहुंचा।पूर्व विधायक ने बाइक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए भारत की एकता, अखंडता व वीर शहीदों के याद में घर घर तिरंगा लगाने का अपील किया। बंदे मातरम,भारत माता की जय , सभी स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे नारों के साथ जुलूस की शक्ल में सीरूम पहुंचे व सीरूम में सभा में तब्दील हो गया। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं व लोगों का हुजूम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास का नये आयाम लिख रहे हैं। देश ही नहीं विश्व में देश के प्रधानमंत्री अपने कामों के बल पर एक अलग पहचान बनाई जो आज तक भारत के कोई प्रधानमंत्री नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा के क्षेत्र में भी दिनों दिन तरक्की के ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और देश प्रेम का जज्बा हर देश वासियों के तन मन में हो , ऐसा संकल्प हमारे प्रधानमंत्री का है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में घर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूक फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी का जश्न को इस तरह आजादी का जश्न देश में घर घर मनाने का संकल्प सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर रहे हैं, ताकि देश के प्रति प्रेम आपसी सद्भाव व एकता कायम रहे।

ईचागढ़ में रखी विकास की नींव

अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होने ईचागढ़ को ही अपना कर्मभूमि इसलिए चुना था, क्योंकि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र था। कहीं सड़क पुल पुलिया नहीं था। लोगों को 15-20 किलोमिटर पैदल चलकर बस आदि में चढ़ना पड़ता था और यहां के लोगों ने आशिर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में चारों तरफ पुल पुलिया और सड़कों का जाल बिछाया। अब शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार कर खेतों में पानी, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा का क्षेत्र में कार्य और रोजगार सृजन पर फोकस करने की जरूरत है। पत्रकारों का सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला