CHAMPAI strategy: चम्पाई का फ़ोकस कोल्हान, भाजपा कार्यकर्ताओं से तालमेल कर तैयार कर रहे जीत की पृष्ठभूमि

Saraikela(सरायकेला): पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन कोल्हान फतेह करने निकल पड़े हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद चंपाई सोरेन अपने पुराने कैडर को एकजुट करने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से भी तालमेल बिठाकर रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

ये भी पढे: Adityapur Champai BJP Hording: “चंपई रंग में रंगे चम्पाई” स्वागत में लग रहे हैं होर्डिंग -बैनर ,भाजपा के बड़े नेता भी पहुंचेंगे पीठ थपथपाने

भाजपा का दामन थामने से पहले चंपाई सोरेन ने कोल्हान में नया अध्याय यात्रा किया। वहीं अब भाजपा से जुड़कर चंपाई सोरेन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत के रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। झमामो का गढ़ कोल्हान भगवा में रंगे इसकी तैयारी चंपाई ने शुरू कर दी है। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में चंपाई ने दावा किया कि कोल्हान के साथ पूरे झारखंड में बदलाव होगा और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना देगी। चंपई ने कहा कि लोगों का जनता -जनसमूह समर्थन इन्हें लगातार मिल रहा है जो साबित करता है कि कोल्हान की जनता ने इस बार कमल खिलाने का मन बना लिया है। चंपाई ने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी उसे हुए भरपूर पूरा करेंगे।

उत्पाद विभाग सिपाही बहाली प्रक्रिया तत्काल रद्द होने पर पार्टी के बयान का किया समर्थन

झारखंड में उत्पाद विभाग सिपाही बहाली प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के मौत मामले से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा ने मामले को लेकर अपना स्टैंड बता दिया है। वे पार्टी से अलग नहीं है पार्टी के बयान का ही समर्थन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *