Adityapur Karam Mahotsav:कुड़मी सेना टेटोमिक के करम महोत्सव में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कहा नरेंद्र मोदी की सभा चुनावी, बातें जुमलेबाजी देखें Video

Adityapur:आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में कुड़मी सेना टेटोमिक द्वारा आयोजित विशाल करम महोत्सव में बातौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। रिमझिम बारिश के बीच पुरा फुटबॉल मैदान जलमग्न रहा, जिसमें करम गीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर नृत्य किया।

ये भी पढे: ADITYAPUR Karam Mahotsav: विशाल करम महोत्सव में कुड़मी समाज दिखाएगी ताकत, ST में शामिल करने विधानसभा चुनाव में खेला होबे: लालटू

फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो

कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत पत्रकारों से रूबरू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सांसद सुनील महतो द्वारा शुरू की गयी इस महोत्सव को कुड़मी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष लालटू महतो द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है, प्रकृति का यह पर्व के प्रति कुड़मी जनजातियों का प्रकृति के प्रेम को दर्शाता है। आज अन्य लोग भी इसे आत्मसाथ कर रहे है। व्रति करम डाल के समक्ष पूजा अर्चना कर मनोकामना मांगती है।

जुमलेबाजी करते हैं नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री के जमशेदपुर में परिवर्तन रैली पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल जुमलाबाजी करते है। झामुमो ने झारखंड को अलग राज्य के लिए आंदोलन किया। सोनियां गांधी ने झारखंड के लिए अपने 13 विधायको को बिहार कैबिनेट से इस्तीफा करवाया था। वहीं कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने झारखंड मैटर्स कमिटी का गठन किया था। पीएम और राज्य के पूर्व सीएम चंपाई द्वारा बंगलादेशी घूसपैठियों के बयान पर कहा कि केन्द्र सरकार का दायित्व है देश में घूसपैठ रोकना। अमित शाह क्या कर रहे है, कैसे बीएसएफ रहने के बावजूद घूसपैठ हो रहा है। अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा दिये जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि यह गैर अधिसूचित जनजाति है। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो इसपर विचार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालटू महतो ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, दीपांकर महतो, राहुल महतो, लक्ष्मण महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष शर्मिला महतो, बोबुन महतो आदि शामिल थे।

रिमझिम बारिश के बीच करम गीतों पर झूमे लोग

रिमझिम बारिश के बीच देर शाम झूमर गायक चुमकी महतो ने करम गीतों का समां बांधा। बारिश के बावजूद काफी संख्या में कुड़मी समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि बारिश ने करम महोत्सव के उत्साह को फीका किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *