Adityapur Traffic police complaint: ट्रैफिक पुलिस पर राहगीर से गाली गलौज, दुर्व्यवहार का आरोप, प्रभारी से की शिकायत

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा राहगीर से गाली गलौज व दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यातायात प्रभारी से कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत की है।

ये भी पढ़े:- Adityapur: आदित्यपुर थाना पुराना भवन को  ट्रैफिक थाना बनाने की मिली स्वीकृति

शिकायत करने यातायात थाना पहुंचे भाजपा नेता

यातायात प्रभारी से किए गए लिखित शिकायत में बताया गया है कि आदित्यपुर मांझीटोला चांदनी चौक निवासी भोला दास 28 सितंबर शाम 7 बजे अपने स्कूटी पर सवार होकर एस टाइप चौक सड़क पार कर रहे थे। तभी वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत एएसआई रामजन्म शर्मा एवं आरक्षी गौतम कुमार द्वारा उनके साथ गाली गलौज दुर्व्यवहार किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने भाई शंकर दास को भी मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर यातायात थाना पहुंचकर भाजपा नेताओं ने प्रभारी लिखित शिकायत करते हुए दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती