नक्सलियों ने सारंडा के गांवों में बैनर पोस्टर लगाकर किया चुनाव बहिष्कार करने की अपील, ग्रामीण डरे सहमे

Chaibasa (चाईबासा) :  पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत नक्सल प्रभावित सारंडा के क्षेत्र स्थित विभिन्न गांवों के क्षेत्रों में बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव बहिष्कार किया है. इसी क्रम में नक्सलियों ने गुवा व जेटेया थाना क्षेत्र अन्तर्गत अत्यंत नक्सल प्रभावित लिपुंगा, राईका, बुरुराईका आदि गांवों में रविवार की मध्य रात्रि बडे़ पैमाने पर बैनर व पोस्टर लगाया है.

नक्सलियों ने बिछाए पोस्टर

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, गांव-गांव में जुलूस प्रदर्शन और आम सभा कर स्मृति सभा को सफल बनाने की बात कही

नक्सलियों के बैनर देख ग्रामीण डरे सहमे

यह पहली बार नही है कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने चुनाव में पहली बार बहिष्कार किया है. प्रत्येक चुनाव में पूर्व की भांति नक्सलियों ने ग्रामीण सड़कों पर भी बैनर पोस्टर लगाकर व बिछा दिया है. जिससे आने जाने वाले ग्रामीण देख कर काफी डरे सहमे हुए हैं.

नक्सलियों ने ये लिखा

नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी राज को ध्वस्त करें, जनता की जनवादी राज स्थापित करें. विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें. वोट में अगुआई करने वाले बोटबाज दलालों के नाम को काली कॉपी मैं दर्ज करें आदि अन्य स्लोगन लिखे गये हैं

इसे भी पढ़ें : http://नक्सली को बैनर पोस्टर लगते पुलिस ने किया गिरफ्तार, शहीद सप्ताह मना रहे हैं भाकपा माओवादी

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप