Saraikela Republic Day: सरायकेला जिले में 76 वे गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन, ज़िले के उपलब्धि को बताया

Saraikela:सरायकेला खरसावां जिले में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई ।जिला मुख्यालय सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सुबह 9:10 पर झंडोत्तोलन  किया।

विज्ञापन:-

इससे पूर्व उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला बल के तीन प्लाटून एवं विभिन्न विद्यालयों के सात प्लाटून शामिल हुए थे। मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम में विभिन्न विभागों द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी एवं कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का प्रतीक है आज का यह दिन हमारी संप्रभुता एवं जनतंत्र के प्रति एक गहरी आस्था का राष्ट्रीय पर्व है। आज ही के दिन सन 1950 में एक स्वतंत्र देश के रूप में हमारा आत्मनिर्मित संविधान लागू हुआ हमारे संविधान द्वारा नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए । उन्होंने इस मौके पर जिले वासियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी ,इसमें आवास योजना, मनरेगा ,15वीं वित्त आयोग, समाज कल्याण, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, कृषि ,जिला सहकारिता ,पशुपालन,  शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर विकास ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में हजारों की भीड़ थी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
मनोहरपुर, एर्नाकुलम एक्सप्रेस

मनोहरपुर को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू गाजे-बाजे के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Adityapur:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम: पूर्व सीएम चंपई सोरेन बोले— ‘भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी सीख’, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा— ‘धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा’