पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व० सीताराम रुंगटा, उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता

Chaibasa : कांग्रेस भवन चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस भवन में दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

विदित हो कि चाईबासा में कांग्रेस भवन का निर्माण सीताराम रुंगटा की देन रही है जिसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्णवल्लभ सहाय ने किया था। झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि प०सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व०रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है, कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं आज इनकी देन है। इनके देन जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा और स्व. सीताराम रुंगटा के योगदान को भूला नहीं जा सकता है।

मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, राकेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिंहराय गोप, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो.सलीम, हरीश बोदरा, सिकुर गोप, गोपाल बोदरा, राजेश दास, राजू कारवा, कार्यालय सचिव सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *