Adityapur Dus Vidya Kali sthan Puja: दस महाविद्या काली स्थान में बासंतिक दूर्गा पूजा का आयोजन,षोडशोपचार से माता की गयीं आराधना

Adityapur: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दस महाविद्या काली स्थान एल आई जी 170 आदित्यपुर 2 दस महाविद्या काली स्थान पर बासंतिक दूर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है।

इस पूजा में दस महाविद्या की भी पूर्ण समर्पण के साथ पूजा अर्चना की जाती है , राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाता है प्रतिदिन आरती क्षमा याचना कि जाती है। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है। मां के सभी संतान है इसलिए मां के पूजा का अधिकार सभी को है इसलिए मां का दरबार सभी के लिए समान रुप से खुला रहता है , अभिजीत मुहूर्त में आचार्य राजेश कुमार मिश्रा कौण्डिल्य द्वारा कलश स्थापना एवं षोडशोपचार से माता की आराधना की गयी ,विश्व कल्याण की भावना से यहां पूजा की जाती यहां विशेष और सामान्य सभी मिलजुल कर पूजा करते हैं। कल्याणं अस्तू।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत