Chandil Kapali Double Murder :कपाली में डबल मर्डर  पति ने पत्नी और 5 साल के मासूम बेटे की गला रेत कर दी हत्या

चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत कांडाधोरा तामुलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा निवासी सुकराम मुंडा ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रविवारी सिंह और 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना स्थल पर मृतका के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है जिससे अंदेशा है कि सुकराम मुंडा ने घरेलू विवाद के बाद ब्लेड से गला रेतकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति सुकराम मुंडा की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।

हत्यारे की तलाश जारी

घटना के संबंध में कपटी ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि पुलिस को सोमवार सुबह हत्या की सूचना मिली है जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है इन्होंने बताया कि आरोपी सुकराम मुंडा फरार है। जिसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत