पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना के बाद जमशेदपुर के लोग भड़के, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Jamshedpur (जमशेदपुर) : पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना के बाद जमशेदपुर के लोगों का भी जनाक्रोश भड़का हुआ है. इसका उदाहरण आज डीसी ऑफिस पर देखा गया. कई राजनीति दल के लोगों ने पश्चिम बंगाल की हिंसा के को लेकर डीसी ऑफिस पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की और नारे लगाए.

Adityapur Champai Soren in Harikertan: चंपई सोरेन ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना, झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे ,आसंगी हरि कीर्तन में हुए शामिल

साथ ही हिंसा की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति से की गई. प्रदर्शन करने वालों में विहिप, भाजपाई, जदयू समेत अन्य संगठनों के लोग शामिल थे. इसमें महिलाओं की संख्या भी कम नहीं थी.

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

जिले के डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम पर सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे लोग जुलूस की शक्ल में पहुंचे हुए थे और अपना आक्रोश व्यक्त किया.

http://बंगाल से झारखंड लाया गया अवैध लकड़ी का बड़ा खेप जप्त, कोलकत्ता के तस्कर के विरुद्ध चतरा में मामला दर्ज