Saraikela Murder accused arrested: मछली पकड़ने से रोकना महिला के लिए बना काल, सर काट कर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: कांड्रा पुलिस को महिला की गर्दन काट कर हत्या किए जाने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने के मामले में सफलता हाथ लगी है। कांड्रा पुलिस ने महिला के हत्या मामले में घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने हत्या आरोपियों के पास से कटा हुआ छत – विछत सर समेत हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया है।

Saraikela Kandra School Dispute: कांड्रा हरिश्चंद्र विद्या मंदिर मामले में बोले डायरेक्टर ,बोर्ड मीटिंग में हुआ चयन, सभी वैध कागजात मौजूद, प्रशासन को देंगे पुख्ता प्रमाण

हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 3 जून को कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनी – कांड्रा रेल लाइन पर भालुक पहाड़ी एवं भादूवागोंडा के बीच मृत महिला मैनी मंझियांन का सर कटा हुआ लाश बरामद किया गया था। घटना के बाद मृत महिला के पति लूथरू मांझी के लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया ,जिसमें हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मुख्य रूप से सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा,अजीत मुर्मू, गोविंद मुर्मू शामिल है। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डोभा में मछली पकड़ने से रोकने के कारण हुई थी हत्या

एसपी मुकेश लुनायत ने हत्याकांड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मृत महिला मैनी मंझियांन कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर गांव के एक डोभा में 31 में को नहाने गई थी, जहां हत्या आरोपी चारों युवक भी मछली पकड़ने पहुंचे थे, महिला ने इसका विरोध किया जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। नतीजतन महिला ने युवकों के साथ विवाद और गाली गलौज किया था, इसी आक्रोश में चारों ने मिलकर लाठी डंडे से पिटाई की थी, जिससे महिला बेहोशी की हालत में थी। अगले दिन महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी, और शव को ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।

http://Saraikela Kandra Police Success: कांड्रा में रंगदारी के लिए दुकानदार को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम