Police jawans got success in Naxal operation: नक्सल अभियान में पुलिस जवानों को मिली सफलता, भारी मात्रा में आइईडी और विस्फोटक बनाने सामग्री किया बरामद

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 14 I.E.D देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

नक्सलियों के मंसूबे को जवानों ने किया नाकाम, 14 IED व 52 किलो अमोनिया नाइट्रेट बरामद कर किया नष्ट

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को 18 जुलाई 2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने और लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावाँ पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए 19 जुलाई 2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया.

संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 14 आइईडी (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि०लो० ग्राम), देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं.

बरामदगी :

1. आई०ई०डी०
2. देशी हँड ग्रेनेड
3. अमोनियम नाइट्रेट पाउडर
4. पटाखा पाउडर
5. स्टील कंटेनर

अभियान दलः-

1. चाईबासा पुलिस
2. सरायकेला-खरसावाँ पुलिस
3. झारखण्ड जगुआर
4. सी०आर०पी०एफ०

http://सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में 5 – 5 किलो के दो आइईडी बम बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!