Chandil Chhath Ghat accident: चांडिल छठ घाट हादसा: नदी में डूबे तीन, एक की मौत, दो की तलाश जारी, प्रशासन में हड़कंप

चांडिल डैम में खोजते गोताखोर

Chandil (चांडिल) : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान सोमवार की शाम शहरबेड़ा छठ घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूब गए।

Adityapur Chhath Ghat : बालू माफियाओं ने बिगाड़ी सालडीह घाट की सूरत, प्रशासक रवि प्रकाश ने खुद संभाली कमान,अमित सिंह बॉबी की मांग पर सालडीह छठ घाट की सफाई व मरम्मत शुरू

हादसे में 14 वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई है, जबकि 45 वर्षीय संजय सिंह और 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संध्या अर्घ्य के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में घाट पर मौजूद थे। इसी दौरान नाबालिग बच्चा आर्यन यादव नदी में नहा रहा था, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में दो और लोग नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा में तीनों बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस-प्रशासन को खबर दी। चांडिल थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन जारी हैं। इस हादसे के बाद घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में दहशत और मातम का माहौल फैल गया। मृतक आर्यन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अभी भी इस हादसे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

स्वर्णरेखा नदी में खोजते गोताखोर
स्वर्णरेखा नदी में खोजते गोताखोर

सूचना मिलते ही जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल बचाव कार्य में तेजी लाने और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि इससे पहले भी शहरबेड़ा छठ घाट पर ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन हर बार सुरक्षा व्यवस्था के दावे हादसों के बाद हवा हो जाते हैं। श्रद्धालुओं मैं घटना के बाद नाराजगी व्याप्त है।

http://Munger Rampur Chhath Puja: मुंगेर के रामपुर में भक्ति भाव से मनाया गया लोकआस्था का महापर्व छठ, दीपक चौधरी ने की विशेष व्यवस्था