Adityapur Ward16: आदित्यपुर वार्ड 16: चौथी जीत के संकल्प के साथ राजरानी महतो ने भरा नामांकन, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर नगर निगम का चुनाव को लेकर मंगलवार को वार्ड संख्या 16 से निवर्तमान पार्षद राजरानी महतो ने भारी समर्थकों और विशेषकर महिला शक्ति के साथ गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गौरतलब है कि राजरानी महतो इस वार्ड से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर ‘हैट्रिक’ लगा चुकी हैं और इस बार उनका लक्ष्य चौथी शानदार जीत दर्ज करना है।

Adityapur Ward11 :आदित्यपुर: वार्ड 11 से मंजू देवी का विकास के दावों के साथ फिर चुनावी मैदान में उतरीं

विकास और जनकल्याणकारी योजनाएं मुख्य एजेंडा

​नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए राजरानी महतो ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 16 को एक ‘आदर्श वार्ड’ के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने पिछले तीन कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि उन्होंने विकास को धरातल पर उतारने का ईमानदारी से प्रयास किया है।

​उनकी प्राथमिकताओं में इस बार शामिल हैं:

• ​सामुदायिक भवन का निर्माण: वार्ड में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक सुसज्जित भवन बनाना।
• ​सरकारी योजनाओं का लाभ: वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना।
• ​बुनियादी ढांचा: सड़क, नाली और जल आपूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ करना।

​निर्विरोध जीत की संभावना?

​वार्ड 16 के समीकरणों पर गौर करें तो राजरानी महतो की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। स्थानीय गलियारों में चर्चा है कि उनके मुकाबले में मात्र एक अन्य उम्मीदवार ने पर्चा भरा है। राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिससे राजरानी महतो की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो सकता है।

 

हालांकि, इस पर आधिकारिक स्थिति 5 फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद ही स्पष्ट होगी। क्षेत्र की महिलाओं में राजरानी महतो के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि पिछले 15 वर्षों के कार्य और जनता से उनके सीधे जुड़ाव के कारण इस बार भी परिणाम उनके पक्ष में ही रहेगा।

http://Adityapur Ward 17 Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 से पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने भरा नामांकन पर्चा, गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *