Adityapur Municipal Election Ward13: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 13 से शांतनु घोष ने किया नामांकन, विकास के संकल्प के साथ जीत का दावा, देखें Video

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में चुनावी माहौल के बीच समाजसेवी शांतनु घोष ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शांतनु घोष ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष औपचारिक रूप से अपना नामांकन पर्चा सौंपा।

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव

Adityapur Ward 17 Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 से पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने भरा नामांकन पर्चा, गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

​देखें video…

 

समर्थकों का भारी हुजूम

​नामांकन के दौरान शांतनु घोष के साथ वार्ड संख्या 13 के स्थानीय निवासियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों के जोश को देखते हुए शांतनु घोष ने अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि जनता का जो प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वह इस बात का प्रतीक है कि वार्ड की जनता अब बदलाव चाहती है।

अदित्यपुर नगर निगम चुनाव प्रत्याशी शांतनु घोष
शांतनु घोष

विकराल समस्याओं का समाधान है प्राथमिकता

​मीडिया से बातचीत करते हुए शांतनु घोष ने कहा, “वार्ड संख्या 13 क्षेत्रफल के लिहाज से भले ही एक छोटा वार्ड हो, लेकिन यहाँ की जन-समस्याएं बहुत बड़ी और विकराल हैं। सालों से बुनियादी ढांचा उपेक्षित रहा है।”

उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे को स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया।

• ​सड़क और बुनियादी ढांचा: जर्जर सड़कों का कायाकल्प करना।
• ​जल निकासी: वार्ड में नाली की सफाई और उचित ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था।
• ​स्वच्छता: नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कर वार्ड को ‘मॉडल वार्ड’ बनाना।

​”मेरा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की जनता को उन मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है जिससे वे अब तक वंचित रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वार्ड 13 की जनता इस बार रिकॉर्ड मतों से मेरी जीत सुनिश्चित करेगी।” — शांतनु घोष

रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा

​शांतनु घोष ने दावा किया कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के कारण वार्ड की जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद प्राप्त है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर जीत का संकल्प दोहराया।

Adityapur Municipal Election Ward18: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह ने युवा जोश और विकास के संकल्प के साथ भरा नामांकन , वार्ड 18 समर्थकों का उमड़ा हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *