Adityapur: आदित्यपुर : गैल गैस गोदाम के ऑफिस में धावा, कर्मियों ने एक को दबोचा, ₹8500 और मोबाइल लेकर एक आरोपी फरार

Adityapur (आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी स्थित गैल गैस गोदाम के ऑफिस में बुधवार देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब दो चोरों ने ऑफिस में प्रवेश किया। आहट पाकर मौके पर मौजूद कर्मी जाग गए और साहस दिखाते हुए एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया।

Adityapur Theft Case: आदित्यपुर: पॉश इलाके एम-टाइप में बेखौफ चोर, पूर्व दिवंगत पार्षद के घर का ताला तोड़ भीषण चोरी ​पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बंद घर को निशाना बनाकर कीमती सामान ले उड़े अपराधी

 

आदित्यपुर

​पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए गए ₹850 बरामद किए गए हैं। हालांकि, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर सैमसंग कंपनी का मोबाइल और ₹8500 नकद लेकर भागने में सफल रहा।

​पुलिसिया कार्रवाई और स्थानीय चिंता सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसका साथी मोबाइल और बड़ी रकम लेकर फरार हुआ है। फिलहाल, आदित्यपुर थाना पुलिस IMEI नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

http://दिनदहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी, भिखारी के वेश में महिला ने दिया वारदात को अंजाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत