चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गहराते पेयजल संकट, लगातार बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने चाईबासा में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता खाली हांडी, डब्बे और बर्तन लेकर गौशाला चौक से जिला समाहरणालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Saraikela Bjp Protest: झारखंड सरकार के विरुद्ध भाजपा का हल्लाबोल: बिजली-पानी संकट को लेकर सरायकेला में जोरदार धरना, जनता की समस्याओं की अनदेखी पर भाजपा ने खोला मोर्चा
प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda, पूर्व सांसद Geeta Koda, पूर्व मंत्री Badkunwar Gagrai, भाजपा जिलाध्यक्ष Geeta Balmuchu समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। समाहरणालय पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन और नल-जल योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं और कई जगह पाइपलाइन बिछाने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। गीता कोड़ा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लगाए गए सोलर जलमीनार बंद पड़े हैं और खराब चापानलों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी और घंटों बिजली कटौती ने आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार पर योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि सरकार सिर्फ घोषणाएं करने में व्यस्त है।
पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। कई पंचायतों में सोलर जलमीनार केवल शोपीस बनकर रह गए हैं और खराब चापानलों की मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा आम लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में जवाहरलाल बानरा, जेबी तुबिड, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडे, सतीश पुरी, शुरू नंदी, भूषण पाट पिंगुआ, अजीत सिंह, राकेश पोद्दार, प्रताप कटिहार, पवन शर्मा, राकेश शर्मा बबलू, चंद्रमोहन तिउ, चंदन झा, सनी पासवान, जय श्री बांद्रा, रंजन प्रसाद, रूपा सिंह दास, हर्ष रवानी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
http://भाजपा की जीत पर डंगोआपोसी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल रैली







