Jamshedpur News: जमशेदपुर: कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिष्या रंजीता वर्मा पर गंभीर आरोप

भाई की पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कराने और ₹5 लाख दहेज मांगने का मामला आया सामने

​Jamshedpur (जमशेदपुर) : जमशेदपुर (सोनारी) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सुप्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिष्या रंजीता वर्मा और उनके परिजनों पर धोखाधड़ी व दहेज उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता हेमलता ने न्याय के लिए सोनारी थाना और सिटी एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।

Jamshedpur Crime News: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद वारदात, देखें Video

 

​पीड़िता के मुताबिक, साल 2024 में रंजीता वर्मा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ नोवामुंडी निवासी अपने भाई कुंदन वर्मा की शादी का प्रस्ताव लेकर आई थीं। शादी के कुछ समय बाद हेमलता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी बिहार पुलिस में कार्यरत है। इस सच्चाई का विरोध करने पर ससुराल वालों ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 

​बेटी के जन्म के बाद और बढ़ीं मुश्किलें

आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा ₹5 लाख दहेज की मांग की जा रही थी। ₹1 लाख देने के बावजूद प्रताड़ना कम नहीं हुई। गर्भवती होने पर हेमलता को मायके भेज दिया गया, जहां उसने बेटी को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि बेटी होने की वजह से पति उसे वापस लेने नहीं आया और 19 अप्रैल को ससुराल पक्ष ने मायके आकर उसके साथ मारपीट भी की, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके अलावा, हेमलता ने अपने पति पर सट्टेबाजी और अन्य महिलाओं से अवैध संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

http://Jamshedpur Crime News: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद वारदात, देखें Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *