Chandil /Saraikela (चाण्डिल/सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिले की चाण्डिल (कपाली ओ०पी०) थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 18 महीनों से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ताजनगर (नियर मूसल दुकान), कपाली का रहने वाला है, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है।
चाईबासा: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की कठोर सजा, न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई चाण्डिल (कपाली ओ०पी०) थाना काण्ड सं0- 262/24 (दिनांक- 10.12.24) के तहत की गई है। यह मामला कपाली निवासी नाजिश जिया (पिता- साहिद) के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि सबीर अली और उसके 3 अन्य साथियों ने वादी नाजिश जिया पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार सोनू बच्चा एक शातिर और आदतन अपराधी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि उसके खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के अलग-अलग थानों में पहले से कुल 09 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कपाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसके अन्य सहयोगियों पर भी नजर रख रही है।
http://डालसा : चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का हुआ आयोजन








