Saraikela: सरायकेला में ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर घर में घुसी कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल, भोलाडीह गांव के पास हुआ भीषण हादसा

Saraikela (सरायकेला): सरायकेला-टाटा मुख्य सड़क पर भोलाडीह गांव के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले आगे चल रहे ट्रक से टकराई और फिर पीछे की ओर बैक होते हुए सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस जोरदार टक्कर में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसा

CHANDIL : ईचागढ़ सड़क हादसा : न्याय की गुहार लगाना पड़ा महंगा, सड़क जाम के खिलाफ 23 नामजद व एक सौ अज्ञात पर मामला दर्ज, ग्रामीणों में रोष

​घायलों की पहचान साहिबगंज जिले के रहने वाले नुरुल इस्लाम (28 वर्ष) और गुलाम रसूल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुलाम रसूल कार चला रहा था और नुरुल इस्लाम बगल की सीट पर बैठा था। भोलाडीह के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कार ट्रक से जा टकराई और उछलकर सीधे एक मकान में घुस गई।

मानवता की मिसाल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

 

​सदर अस्पताल में वार्ड बॉय और ड्रेसर के न होने के कारण जिप सदस्य ने खुद घायलों को ओपीडी ड्रेसिंग कक्ष तक पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, नुरुल इस्लाम के सीने में और गुलाम रसूल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जारी है।

http://सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भीषण हादसा: दो ट्रकों के बीच दबकर बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *