Saraikela : एसपी निधि द्विवेदी से मिले पुरेंद्र, शिष्टाचार भेंट के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

Saraikela (सरायकेला) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी पुरेंद्र नारायण सिंह ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Adityapur Kulupatanga Feeder: पुरेंद्र की मुहिम लाई रंग: कुलुपटांगा फीडर को दो हिस्सों में बांटा गया, अब बुनियादी सुधारों के इंतजार में उपभोक्ता

भेंट के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने, प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित जांच अभियान चलाने तथा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मैदानों और पार्कों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने की मांग की।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नियमित निगरानी और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जनसहभागिता को भी आवश्यक बताया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस प्रशासन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिकों के सुझावों का स्वागत करता है और जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में अरविंद तिवारी, शिक्षाविद एस.डी. प्रसाद और सत्येंद्र प्रभात भी शामिल थे।

http://आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों का समाज बनाने का संकल्प : पुरेंद्र नारायण सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’