बायोमेट्रिक प्रणाली और अस्पताल सुविधाओं को लेकर झामसंसं का आंदोलन, सीजीएम को सौंपा मांग पत्र

Gua (गुवा) । गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा खदानों में लागू किए जा रहे बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (बीएएमएस) के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (झामसंसं) ने सोमवार शाम आंदोलन किया। शाम पांच बजे शुरू हुआ यह आंदोलन लगभग एक घंटे तक चला। इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुवा सेल के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप

झामसंसं के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि बीएएमएस से जुड़ा मामला सीजीआईटी-1 धनबाद में वाद संख्या 29/2025 के तहत विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विवाद की सुनवाई के दौरान सेवा शर्तों में बदलाव करना नियमों के विरुद्ध है। बीएएमएस वर्तमान मैनुअल उपस्थिति प्रणाली का स्थान लेगा, इसलिए इसे लागू करने से पहले प्रमाणित स्थायी आदेशों में संशोधन तथा सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति आवश्यक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए बीएएमएस लागू करना औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम, 1946 के प्रावधानों का उल्लंघन होगा। यूनियन ने मांग की कि अंतिम न्यायिक निर्णय आने तक वर्तमान उपस्थिति प्रणाली को जारी रखा जाए।

 

अस्पताल सुविधाओं में सुधार का आश्वासन

बैठक के दौरान गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंधन ने यूनियन की कई मांगों को स्वीकार करते हुए अस्पताल के लिए नया एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने, बोलानी से विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था करने तथा नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की जानकारी दी।

15 जून से चक्का जाम की चेतावनी

हालांकि बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति नहीं बन सकी। इस पर झामसंसं ने चेतावनी दी कि यदि 15 जून 2026 से बीएएमएस लागू किया गया तो उसी दिन से सेल की खदानों में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने कहा कि श्रमिक हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

http://गुवा सेल खदान में ठेका मजदूरों को काम से रोकने पर भड़के रामा पांडे, आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *