Adityapur (आदित्यपुर) : लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 79 पाउंड का केक काटा, तिलक लगाया और आरती उतारी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा, “लालू व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सामाजिक न्याय की विचारधारा हैं।”

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र के अलावे सभी ठेकेदारी में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगाl उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगाl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड के उद्योगों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की झारखंड सरकार की घोषणा को धरातल पर लागू कराने के लिए भी आंदोलन तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजई प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आबादी के आधार पर सरकारी व निजी क्षेत्रों की ठेकेदारी और राजनीति (ओबीसी को विधानसभा, लोकसभा आदि) में आरक्षण लागू करने तथा झारखंड के उद्योगों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता हुई और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक राजेश रसिक यादव ने विशेष गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर कार्यकर्ता झूम उठे।
प्रमुख वक्ता एवं सहयोगी:
विकास प्रसाद, अर्जुन प्रसाद यादव, सिद्धनाथ सिंह, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, अजीत कुमार, यदुनंदन राम, उदित यादव, कमलेश यादव, एस डी प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एस एन यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, उमाशंकर राम, अरविंद पप्पू, संध्या प्रधान, हरि बालक राम, दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता, आर के अनिल, संतोष सिंह, प्रभास झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश झा, भरत राम, संजय कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा, शैलेंद्र सिंह, अजय, राजेश, वीरेंद्र बंधु, राहुल, नीतीश सिंह, शेखर, जयशंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश, विनोद कुशवाहा, सिमरन मेहरा, रघुनाथ सिंह और संजय बेहरा।








