Saraikela:कांड्रा टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: ड्रंक एंड ड्राइव समेत नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन, यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

कॉन्ट्रा टोल प्लाजा

सरायकेला: कॉन्ट्रा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर कांड्रा टोल प्लाजा के पास यातायात प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजू के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस औचक कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

​शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ (Drunk and Drive) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के दौरान तीन वाहन चालकों को शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।

​कागजातों और सीट बेल्ट की भी हुई सघन जांच

यातायात प्रभारी के निर्देश पर मौके पर तैनात ट्रैफिक जवानों ने न केवल दोपहिया बल्कि चार पहिया वाहनों की भी कड़ाई से जांच की। इस दौरान वाहनों के वैध दस्तावेज जैसे इंश्योरेंस (बीमा) और पोल्यूशन (प्रदूषण प्रमाण पत्र) की जांच की गई। इसके साथ ही, कार और अन्य चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन

Adityapur: सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में नई उद्योग नीति, बिजली दरों में वृद्धि और श्रमिक समस्याओं पर एसोसिएशन ने की सख्त रुख अपनाने की घोषणा