Adityapur: सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में नई उद्योग नीति, बिजली दरों में वृद्धि और श्रमिक समस्याओं पर एसोसिएशन ने की सख्त रुख अपनाने की घोषणा

​सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन

आदित्यपुर: होटल मधुवन में आज सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन (SIA) के सत्र 2026-29 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक का संचालन महामंत्री उदय सिंह ने किया। इस दौरान उद्यमियों और स्थानीय उद्योगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर गहन चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किए गए।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

​बैठक के मुख्य एजेंडे और प्रस्ताव:

* ​नई उद्योग नीति पर चर्चा: झारखंड की आगामी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर विस्तार से बात हुई। ‘सिया’ ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि जमीन आवंटन के मामले में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ई-बिल्डिंग के नियमों से छूट दी जाए।

* ​बिजली दरों का विरोध: JBVNL और जुस्को (Jusco) द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही बिजली दरों पर एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई।

* ​औद्योगिक बुनियादी ढांचा: ‘सिया’ ने जियाडा (JIADA) प्रशासन से निवेदन किया है कि मानसून की शुरुआत से पहले औद्योगिक क्षेत्रों की नालियों की व्यापक सफाई कराई जाए, ताकि जलजमाव से उद्योगों को नुकसान न हो।

* ​श्रमिक पलायन पर सख्त कदम: बिना सूचना के मजदूरों द्वारा एक फैक्ट्री छोड़कर दूसरी फैक्ट्री में जाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई। इससे उद्यमियों का भरोसा टूट रहा है और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इसके खिलाफ ‘सिया’ आने वाले दिनों में कड़े कदम उठाएगी।

* ​वित्तीय रिपोर्ट: कोषाध्यक्ष आशीष घोष ने वित्तीय वर्ष का ब्योरा और कोष की जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा की।

​सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन
​बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य:

​इस महत्वपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
* ​पदाधिकारी: कोषाध्यक्ष आशीष घोष, उपाध्यक्ष विप्लव मुखर्जी, नाजीर हुसैन, सतनाम सिंह, रोहन सिंह।
* ​सचिव: रविन्द्र सिंह, गौरव शर्मा, बलदेव सिंह।
* ​कार्यकारिणी सदस्य: राजीव झा, प्रमोद सिंह, रिसव वर्मा, सतेंद्र सिंह, रामा शंकर सिंह, रूपक प्रधान, बलवंत सिंह, अमित नगेलिया, प्रितपाल सिंह, इंद्रजीत और धनंजय मालवीय।

​बैठक के अंत में महामंत्री उदय सिंह ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उद्योगों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *