आदित्यपुर:”युवाओं का जुनून, समाज का सुकून” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर एक विशाल सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 25 जून 2026 को आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक स्थित श्री श्याम मेडिकल के समक्ष लगाया गया, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना था।
शहरी क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मंच के सदस्यों ने तत्परता दिखाई। शिविर के माध्यम से लगभग 6000 राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के बीच ठंडे रूह अफ़ज़ा शरबत का वितरण किया गया। इसके साथ ही, बच्चों और आम लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 500 कप आइसक्रीम भी वितरित की गई।

इस पुनीत कार्य के मुख्य प्रायोजक शाखा सदस्य युवा मिलन अग्रवाल (श्री श्याम मेडिकल) रहे। शाखा ने उनकी इस अनुकरणीय सेवा भावना के लिए आभार व्यक्त किया।
शिविर को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज, सचिव युवा हेमंत गुप्ता और संयोजक युवा मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में कई सदस्यों ने योगदान दिया। मौके पर युवा मिलन अग्रवाल, जितेश, दिनेश, संदीप, मयूर संघी, निखिल धानुका, निखिल मोदी, हेमंत (हर्ष), उत्सव अग्रवाल और श्री मनमोहन खंडेलवाल सहित अनेक युवा साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।








