Adityapur News: बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के बिना नहीं चलेंगे आदित्यपुर के उद्योग, जियाडा की बैठक में फैसला,राजस्व बढ़ाने पर भी रहेगा जोर

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी इकाइयों के लिए अब बिल्डिंग प्लान अप्रूवल (भवन निर्माण स्वीकृति) लेना अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुवार को आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन सभागार में उद्यमी संगठनों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।

आदित्यपुर

सरायकेला: आदित्यपुर: एसपी निधि द्विवेदी ने जियाडा कार्यालय में शुरू की जनसुनवाई, हर नागरिक तक पुलिस सहायता पहुंचाना प्राथमिकता’

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन ने की। क्षेत्रीय उपनिदेशक ने स्पष्ट किया कि जियाडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों को बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ग्रीन ऑडिट को भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही, अब सभी कंपनियों को एक यूनिफॉर्म तरीके से अपने साइनेज बोर्ड लगाने होंगे, जिसमें उद्योग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

​मासिक समीक्षा और राजस्व पर फोकस

बैठक में तय हुआ कि औद्योगिक विकास और नियमों के अनुपालन के लिए प्रत्येक माह के अंतिम गुरुवार को उद्यमी संगठनों के साथ नियमित बैठक की जाएगी। इसके साथ ही विभाग का मुख्य फोकस राजस्व (Revenue) बढ़ाने पर भी रहेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से उद्यमी संगठन ‘इसरो’ के अध्यक्ष रूपेश कतरियार, महासचिव संदीप मिश्रा और समीर सिंह समेत कई प्रमुख उद्यमी और अधिकारी मौजूद थे।

 

http://Adityapur JIADA Meeting: जियाड़ा एमडी की उद्यमियों के साथ बैठक: जमीन आवंटन, सड़क, स्ट्रीट लाइट और लेवी जैसे गंभीर मुद्दों पर एमडी ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *