चाईबासा वारंग क्षिति लिपि के अन्वेषक ओत गुरु कोल लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि पर युवा महासभा ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा
चाईबासा: कला संस्कृति भवन, हरीगुटू, चाईबासा में वारंग क्षिति लिपि के अन्वेषक ओत गुरु कोल लको बोदरा की 40वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण वातावरण में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर युवा महासभा के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

उपन्यासकार तिलक बारी ने कहा कि हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए साहित्य सृजन और लेखन कार्य को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाषा के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

चाईबासा मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, दो मामलों का हुआ निष्पादन

चाईबासा

युवा महासभा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष भूषण पिंगुवा ने हो भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए महासभा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रति अधिक जागरूक एवं समर्पित होना होगा। उन्होंने वारंग क्षिति लिपि को आत्मसात करने का भी आह्वान किया।

युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह बुड़ीउली ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि आगामी 19 सितंबर 2026 को ओत गुरु कोल लको बोदरा की 107वीं जयंती के अवसर पर चाईबासा शहर में उनके सम्मान में आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियां अपनी भाषा और लिपि की इस अमूल्य विरासत से जुड़ी रहेंगी।

सभा को सेवानिवृत्त संगठन के पूर्व अध्यक्ष के.सी. बुड़ीउली, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पूर्ति, जय सिंह कुंटिया एवं बागुन बोदरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष गंगाराम बिरुवा (शेर सिंह बिरुवा) ने किया।

इस अवसर पर तिलक बारी, भूषण पिंगुवा, के.सी. बुड़ीउली, जय सिंह कुंटिया, हरीश चंद सामड, बागुन बोदरा, कुसुम केराई, शेर सिंह बिरुवा, शंकर सिद्दु, कमलेश बिरुवा, सुरेंद्र पूर्ति सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

http://चाईबासा बायपास सड़क भूमि अधिग्रहण पर जांच रिपोर्ट से बढ़ा विवाद, सन्नी सिंकू ने उठाए सवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *